Home » नेशनल » पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Facebook
X
WhatsApp

इस्लामाबाद/टैक्सिला: पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और टिकटॉकर आयशा गिलानी (उर्फ शमसू बीबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 वर्षीय आयशा के टिकटॉक पर 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे और वह पाकिस्तान की लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स में शामिल थीं।

रिपोर्टों के अनुसार, आयशा को किसी ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। वह अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन और भाई नईमतुल्लाह के साथ कार से निकली थीं। आयशा स्वयं कार चला रही थीं। रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उनकी चलती कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली आयशा की गर्दन में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमले में उनकी छोटी बहन भी घायल हुई हैं।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस संदिग्ध हमलावरों की तलाश कर रही है और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

DESK DELHI
Author: DESK DELHI

Tanvir

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Are You Satisfied The Dawn Times

Latest News