Home » राजनीति » बिहार में कानून-व्यवस्था पर तनवीर आलम की मांग, कुंदन कृष्णन को DGP बनाने पर विचार की अपील

बिहार में कानून-व्यवस्था पर तनवीर आलम की मांग, कुंदन कृष्णन को DGP बनाने पर विचार की अपील

Facebook
X
WhatsApp

पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) नेता तनवीर आलम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से वरिष्ठ IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन को बिहार पुलिस के DGP की जिम्मेदारी देने के विकल्प पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

तनवीर आलम ने कहा कि बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए अनुभवी और मजबूत पुलिस नेतृत्व की जरूरत है। उनके अनुसार, कुंदन कृष्णन को अलग-अलग महत्वपूर्ण पुलिस जिम्मेदारियों का अनुभव रहा है और कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशनल पुलिसिंग का भी लंबा अनुभव है।

सिर्फ अपराध नियंत्रण नहीं, जनता की शिकायत सुनना भी जरूरी

तनवीर आलम ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली में आम नागरिकों की पुलिस तक पहुंच का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि पुलिस से संपर्क करने पर फोन पर समय पर प्रतिक्रिया नहीं मिलती या उनकी समस्या पर तत्काल ध्यान नहीं दिया जाता।

उन्होंने कहा कि मजबूत पुलिस व्यवस्था का मतलब सिर्फ अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिक का फोन उठाना, उसकी शिकायत सुनना और कार्रवाई की जानकारी देना भी पुलिस की जिम्मेदारी है।

तनवीर आलम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी परेशानी में पुलिस से संपर्क करता है, तो उसे यह भरोसा होना चाहिए कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

कुंदन कृष्णन को लेकर विशेष अनुरोध

तनवीर आलम ने मुख्यमंत्री से कहा कि कुंदन कृष्णन के अनुभव को देखते हुए उन्हें बिहार पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी देने के विकल्प पर विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मेरा विशेष अनुरोध है कि कुंदन कृष्णन जैसे अनुभवी अधिकारी को बिहार पुलिस की कमान देने के विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जाए। बिहार को ऐसा पुलिस नेतृत्व चाहिए जो अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ आम जनता की शिकायतों के प्रति भी जवाबदेह हो।”

उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस व्यवस्था का लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए—अपराध पर प्रभावी कार्रवाई,

पुलिस की जवाबदेही, शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया,

और आम नागरिक में सुरक्षा का विश्वास।

जनता के लिए संदेश ;तनवीर आलम ने कहा कि Bankipur से लेकर पूरे बिहार तक जनता की सबसे बड़ी अपेक्षा यही है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस उपलब्ध हो और आम आदमी की आवाज सुनी जाए।

उन्होंने कहा कि “अपराधी कानून से डरें और आम नागरिक पुलिस पर भरोसा करे—यही मजबूत कानून-व्यवस्था की पहचान होनी चाहिए।”

Noida Desk

Author: Noida Desk
DESK DELHI
Author: DESK DELHI

Tanvir

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Are You Satisfied The Dawn Times

Latest News