The Dawn Times | पटना से बड़ी खबर
भाजपा ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ, उम्मीदवारों की सूची पर मंथन
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।बैठक में चुनाव समिति की कार्ययोजना और उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि कल होने वाली चुनाव समिति की बैठक में भाजपा की वर्तमान सीटों पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों की जो प्रारंभिक सूची तैयार की गई है, उसका स्क्रीनिंग कर अंतिम रूप देकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।
🎙️ बाइट – दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
“चुनाव समिति की बैठक में वर्तमान सीटों की समीक्षा की जाएगी और उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।”
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026






