Home » नेशनल » राहुल गांधी ‘शहरी माओवादी’ की तरह बोलते हैं: फडणवीस ने अपनी जेन जेड पोस्ट पर कहा, हिंदी समाचार

राहुल गांधी ‘शहरी माओवादी’ की तरह बोलते हैं: फडणवीस ने अपनी जेन जेड पोस्ट पर कहा, हिंदी समाचार

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वह अर्बन नक्सल जैसी भाषा बोलते हैं। सीएम फडणवीस का आरोप है कि राहुल गांधी ने देश की जेन-जी यानी युवा पीढ़ी से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की अपील की है। सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी को संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांधी के सलाहकारों की सोच भी अर्बन नक्सल जैसी है।

यह भी पढ़ें – Politics: भाजपा विधायक के बयान से महाराष्ट्र में सियासी घमासान, शरद पवार ने सीएम फडणवीस को फोन कर जताई आपत्ति

राहुल गांधी ने कल एक्स पोस्ट के जरिए की थी अपील

राहुल गांधी के इस बयान की पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग पर उनका नया हमला है। गुरुवार शाम राहुल गांधी ने एक पोस्ट में लिखा था, ‘देश का युवा, देश के विद्यार्थी, देश का जेन-जी संविधान की रक्षा करेगा, लोकतंत्र की रक्षा करेगा और वोट चोरी रोकेगा। मैं हमेशा उनके साथ हूं। जय हिंद!’

राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है- फडणवीस

जब पत्रकारों ने राहुल गांधी के इस पोस्ट पर सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने जेन-जी को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने की बात कही। यह वोट चोरी नहीं है, बल्कि राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है। उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं है और वह संस्थाओं को नकारते हैं। यह अर्बन नक्सल की भाषा है।’ 

यह भी पढ़ें – Op Sindoor: ‘लंबी दूरी की LR-SAM, S-400 गेम चेंजर’, PAK के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने पर बोले IAF चीफ

‘देश का जेन-जी संविधान में विश्वास रखता है’

सीएम फडणवीस ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी के सलाहकारों की सोच अर्बन नक्सल जैसी है। लेकिन देश का जेन-जी संविधान में विश्वास रखता है। यह युवा स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी में आगे है। राहुल गांधी न तो जेन-जी को समझते हैं, न युवाओं को और न ही बुजुर्गों को।’

DESK DELHI
Author: DESK DELHI

Editer@sultan mirza

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Are You Satisfied The Dawn Times

Latest News