Home » राजनीति » महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल, आज हो सकता है ऐलान!

महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल, आज हो सकता है ऐलान!

Facebook
X
WhatsApp

ब्रेकिंग न्यूज़ | पटना से The dawn टाइम्स रिपोर्ट

महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल, आज हो सकता है ऐलान!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है और आज इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं — राघोपुर और फुलपरास से नामांकन का प्लान बताया जा रहा है।

शुक्रवार को राबड़ी आवास पर हुई RJD संसदीय दल की बैठक में उम्मीदवारों के नाम और सीट शेयरिंग पर गहन चर्चा हुई। बैठक के बाद वरिष्ठ नेता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि,“हम लोगों ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को अधिकृत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जो निर्णय लेंगे, वही मान्य होगा।”

राजद और कांग्रेस की अलग-अलग बैठकें

इधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को पार्टी की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। बैठक राबड़ी आवास पर होगी, जिसमें राजद और सहयोगी दलों के बड़े नेता सीट बंटवारे को लेकर अंतिम राय देंगे। इस बैठक के बाद महागठबंधन में सीटों को लेकर पूरा मामला साफ होने की उम्मीद है।

वहीं, कांग्रेस ने भी अचानक ऑनलाइन बैठक बुलाई है। दिल्ली से स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ ऑब्जर्वर इस बैठक से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की बैठक में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

राजद में शामिल नहीं होंगे बाहुबली सूरजभान सिंह

राजद में बाहुबली नेता सूरजभान सिंह के शामिल होने की खबरों को राष्ट्रीय लोजपा के प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने सिरे से खारिज कर दिया है।

ललन चंद्रवंशी ने कहा कि,

“12 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोजपा और दलित सेना की संयुक्त बैठक बुलाई गई है, जिसमें सूरजभान सिंह पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे।”

इससे साफ है कि सूरजभान सिंह अभी भी राष्ट्रीय लोजपा के साथ बने रहेंगे और राजद में उनकी एंट्री की खबर अफवाह साबित हुई है।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फंसा पेच, कांग्रेस और वीआईपी में मतभेद

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब भी पेच फंसा हुआ है। कांग्रेस नाराज बताई जा रही है और उसने अपनी नाराजगी राहुल गांधी तक पहुंचाई है। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव ने खुद राहुल गांधी से फोन पर बात की है।

वहीं, मुकेश सहनी सीट शेयरिंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम पद की घोषणा की मांग पर अड़े हुए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि यह सब चुनाव के बाद तय होगा।

तेजस्वी यादव को 13 अक्टूबर को दिल्ली की कोर्ट में पेशी के लिए जाना है। ऐसे में वे किसी भी वक्त दिल्ली रवाना हो सकते हैं, जहां उनकी राहुल गांधी से मुलाकात संभव है।

माले ने दिया सहनी को समर्थन

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को समर्थन देते हुए कहा है कि,

> “सहनी की पार्टी को महागठबंधन में सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए।”

महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग तय है, पर कांग्रेस और वीआईपी के बीच असहमति बनी हुई है। तेजस्वी यादव दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि लालू यादव और राहुल गांधी के बीच अहम बातचीत जल्द हो सकती है।

 

 

DESK DELHI
Author: DESK DELHI

Editer@sultan mirza

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Are You Satisfied The Dawn Times

Latest News