दुर्गा पूजा मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार ने दोस्तों पर लगाए आरोपजहानाबाद: दुर्गा पूजा के मौके पर मंगलवार को जहानाबाद में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात उस समय सामने आई जब युवक अपने तीन दोस्तों के साथ इल्हासगंज बाजार में मेले घूमने गया था। हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन मृतक के परिवार वालों ने साथ गए तीन दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है।घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुँची, अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गाँव में इस मामले को लेकर तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जाँच की जाएगी।मृत युवक की पहचान इल्हासगंज थाना अंतर्गत तहबाज गाँव निवासी संतोष के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि संतोष की हत्या उसके ही दोस्तों ने की है। पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।
@sultan mirza







