अमन साहू के बाद गैंग की कमान राहुल दुबे ने संभाली, मयंक सिंह के प्रत्यर्पण के बाद हुई पुष्टि
News Article:
झारखंड, पटना।
गैंगस्टर अमन साहू के मारे जाने के बाद उसके गैंग की कमान अब राहुल दुबे के हाथों में है। रविवार को गिरोह ने औपचारिक रूप से राहुल को कमान सौंपने की घोषणा की।
गौरतलब है कि 11 मार्च 2025 को झारखंड पुलिस ने पलामू में हुई भीषण मुठभेड़ में अमन साहू को मार गिराया था। इसके बाद गैंग ने शुरुआत में राहुल सिंह के द्वारा गैंग के संचालन की घोषणा की थी।
हालांकि, मयंक सिंह के प्रत्यर्पण के बाद गिरोह ने स्पष्ट किया है कि अब समूह का संचालन केवल राहुल दुबे ही करेंगे। पुलिस के अनुसार, गिरोह की संरचना और गतिविधियों पर सतत निगरानी जारी






