Home » राजनीति » बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार का प्रेस वार्ता में बयान

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार का प्रेस वार्ता में बयान

Facebook
X
WhatsApp

पटना।
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए महागठबंधन और आरजेडी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सरकार बिहार में रही, उसके बाद बीच-बीच में अन्य सरकारें बनीं और फिर राजद का 15 वर्षों तक शासन चला। वर्तमान में NDA गठबंधन की सरकार लगातार विकास के रास्ते पर काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना कराई गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि भारतीय जनता पार्टी का नारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” पूरी तरह जमीन पर उतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राजद सत्ता में रही तब उन्होंने अति पिछड़ों को न तो सम्मान दिया और न ही अधिकार।

तेली समाज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजद नेता रणविजय साहू द्वारा दिया गया बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे कर्पूरी ठाकुर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं जबकि उनके पिता लालू यादव ने हमेशा कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया।

उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सम्मानित किया, जबकि कांग्रेस शासन में उनका नाम वर्षों तक फाइलों में दबा रहा। वर्तमान सरकार ने सभी जिलों में कर्पूरी ठाकुर छात्रावास की स्थापना की और छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति व शिक्षा की सुविधाएं दीं।

मंत्री ने कहा कि आरजेडी सत्ता में आने पर गैर-यादव, पिछड़ा-अति पिछड़ा, दलित-मुसलमान समुदाय से किसी को भी मुख्यमंत्री नहीं बनने देती। जबकि NDA सरकार ने अति पिछड़ों को सम्मान और आरक्षण देकर उनका अधिकार सुरक्षित किया।

उन्होंने याद दिलाया कि 2005 में जब NDA सरकार बनी, तब बिहार पहला राज्य था जिसने विधानसभा में बिल लाकर अति पिछड़ों को 20% आरक्षण दिया। इसके विपरीत, लालू यादव ने सिर्फ अपने परिवार तक सत्ता सीमित रखी और राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया।

प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पिछड़े और वंचित समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। देश के पहले ओबीसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने, हरियाणा, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में ओबीसी समुदाय से मुख्यमंत्री बने। साथ ही भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज की पहली महिला, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया।

उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार ने सरकारी नौकरियों में ओबीसी का प्रतिनिधित्व 35% तक पहुंचाया है। पंचायत और नगर निकायों में भी आरक्षण का प्रावधान कर बिहार ने देश में उदाहरण पेश किया।

मंत्री ने कहा कि NDA सरकार समाज के अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति के विकास और सम्मान के लिए काम कर रही है। तेजस्वी यादव के सपने पूरे होने वाले नहीं हैं, बिहार की जनता मोदी-नीतीश के साथ है।

PC: प्रेम कुमार, सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार

DESK DELHI
Author: DESK DELHI

Editer@sultan mirza

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Are You Satisfied The Dawn Times

Latest News